श्रीनगर में उत्तरी सेना के कमांडर ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात

श्रीनगर में उत्तरी सेना के कमांडर ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात

श्रीनगर में उत्तरी सेना के कमांडर ने उपराज्यपाल सिन्हा से की मुलाकात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: July 24, 2022 10:23 pm IST

श्रीनगर, 24 जुलाई (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से श्रीनगर में मुलाकात करके केंद्रशासित प्रदेश के मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और समग्र सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के साथ जीओसी 15 कोर के लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला भी थे।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल ने मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और जम्मू-कश्मीर में समग्र सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा की।

प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा को श्री अमरनाथजी यात्रा के सुरक्षित और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने में सेना और अन्य सुरक्षा बलों की सक्रिय भूमिका के अलावा जम्मू-कश्मीर के अग्रिम इलाकों और भीतरी इलाकों की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में शांति-सद्भाव बनाए रखने, लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने और जरूरत के समय लोगों की मदद करने में सेना की अहम भूमिका की प्रशंसा की।

भाषा संतोष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में