उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात की, मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात की, मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा

उत्तरी कमान के कमांडर ने लद्दाख के उपराज्यपाल से मुलाकात की, मौजूदा स्थिति पर हुई चर्चा
Modified Date: September 27, 2025 / 08:05 pm IST
Published Date: September 27, 2025 8:05 pm IST

लेह, 27 सितंबर (भाषा) सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शनिवार को यहां लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता से मुलाकात की और हिंसा प्रभावित लेह शहर में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में समग्र सुरक्षा परिदृश्य, क्षेत्र में उभरती चुनौतियों तथा शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के लिए नागरिक प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि गुप्ता ने सीमाओं की रक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सेना की भूमिका की सराहना की।

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में 14वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला, मेजर जनरल दलबीर सिंह (एमजीजीएस उत्तरी कमान) और कर्नल विकास वशिष्ठ (सेना की उत्तरी कमान के कमांडर के उप सैन्य सलाहकार) भी शामिल हुए।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में