लद्दाख में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं

Ads

लद्दाख में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी मामला नहीं

  •  
  • Publish Date - October 23, 2021 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

लेह, 23 अक्टूबर (भाषा) लद्दाख में पिछले एक घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया और इस बीच महामारी से पीड़ित तीन लोग ठीक हुए।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी कि इसके साथ ही केंद्र शासित क्षेत्र में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 40 रह गई।

लद्दाख में अब तक संक्रमण के 20,896 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 208 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक 20,648 लोग कोविड की चपेट में आने के बाद ठीक हो चुके हैं।

भाषा यश शाहिद

शाहिद