अरुणाचल में कोरोना वायरस संकरण का एक भी नया मामला नहीं

अरुणाचल में कोरोना वायरस संकरण का एक भी नया मामला नहीं

अरुणाचल में कोरोना वायरस संकरण का एक भी नया मामला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: March 7, 2021 5:31 am IST

ईटानगर, सात मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल. जाम्पा ने बताया कि राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या 16,839 बनी हुयी है।

उन्होंने कहा कि अभी तीन मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 16,780 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 56 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अब तक राज्य में 55,304 लोगों को कोविड-19 के टीके दिए जा चुके हैं।

भाषा यश अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में