अरुणाचल प्रदेश में बीते दो दिन में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं
अरुणाचल प्रदेश में बीते दो दिन में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं
ईटानगर, 21 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में पिछले दो दिन में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी डॉ एल जाम्पा ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमण के 16,842 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से अभी तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब तक 16,783 मरीज ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पडुंग ने कहा कि अब तक राज्य में 61,063 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया चुका है।
भाषा यश गोला
गोला

Facebook


