विख्यात गुजराती कवि खलील धनतेजवी का निधन

विख्यात गुजराती कवि खलील धनतेजवी का निधन

विख्यात गुजराती कवि खलील धनतेजवी का निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 4, 2021 11:42 am IST

वडोदरा, चार अप्रैल (भाषा) गुजरात के विख्यात कवि और गजलकार खलील धनतेजवी का रविवार को उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से वडोदरा में निधन हो गया। उनके करीबी लोगों ने यह जानकारी दी।

वह 82 वर्ष के थे।

कवि का नाम उनके अभिभावकों ने खलील इस्माइल रखा था लेकिन वडोदरा के धनतेज गांव से होने की वजह से उन्होंने अपने नाम में ‘धनतेजवी’ उपनाम जोड़ लिया था। कविता और गजल लिखने के लिए विख्यात धनतेजवी को लोग मुशायरों में खूब पसंद करते थे।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रसिद्ध गुजराती कवि, लेखक और गजलकार खलील धनतेजवी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। गुजराती गजल को दिलचस्प बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवादनाएं।’’

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में