बिरला के खिलाफ प्रस्ताव संबंधी नोटिस सोमवार की कार्यसूची शामिल

Ads

बिरला के खिलाफ प्रस्ताव संबंधी नोटिस सोमवार की कार्यसूची शामिल

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:09 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 09:09 PM IST

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) लोकसभा ने ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने से संबंधित प्रस्ताव पेश करने के लिए विपक्षी सदस्यों के एक नोटिस को सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया है।

पीठासीन सभापति द्वारा बुलाए जाने पर सदन के 50 सदस्यों को खड़ा होना होगा और फिर नोटिस स्वीकृत माना जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान होगा।

यदि 50 सदस्य नोटिस के समर्थन में खड़े नहीं होते हैं, तो प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सकता है।

सोमवार के लिए तय एजेंडा पेपर के अनुसार, यह प्रस्ताव ही दिन के कामकाज के रूप में सूचीबद्ध एकमात्र विषय है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने हाल ही में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि यह प्रस्ताव नौ मार्च को सदन के सामने आएगा।

नोटिस तीन कांग्रेस सदस्यों मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और मल्लू रवि द्वारा पेश किया जाएगा।

प्रस्तावित प्रस्ताव में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं को बोलने की अनुमति नहीं देने और ‘विपक्ष की महिला सांसदों के खिलाफ अनुचित आरोप लगाने’ में अध्यक्ष के आचरण पर सवाल उठाया गया है।

भाषा हक माधव रंजन

रंजन