चेन्नई के पास पुलिस पर हमले के बाद कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी

चेन्नई के पास पुलिस पर हमले के बाद कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी

चेन्नई के पास पुलिस पर हमले के बाद कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी
Modified Date: July 19, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: July 19, 2026 3:30 pm IST

चेन्नई, 19 जुलाई (भाषा) चेन्नई के निकट तिरुमुडिवक्कम में एक कुख्यात अपराधी हिरासत से भागने के दौरान पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दीँ

आरोप है कि हिरासत से भागने के प्रयास के दौरान उसने एक हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उस पर गोली चलाई। आरोपी की पहचान तमिल अलगु के रूप में हुई है। वह एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ रंगदारी, हत्या के प्रयास समेत कई जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार देर रात तमिल अलगु को गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक पूछताछ में एक मामले में जानकारी के आधार पर रविवार तड़के पुलिस उसे तिरुमुडिवक्कम के एक सुनसान स्थान पर छिपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद करने के लिए ले गई।

हालांकि, घटनास्थल पर पहुंचते ही तमिल अलगु ने अचानक छिपाकर रखा गया एक धारदार हथियार निकाल लिया और हेड कांस्टेबल सरवनन के हाथ पर वार कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल के घायल होने के बाद आरोपी भागने लगा।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के भागने और पुलिसकर्मियों के लिए उत्पन्न तत्काल खतरे को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने पहले हवा में गोलियां चलाकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद जब तमिल अलगु नहीं रुका, तो निरीक्षक ने उस पर गोली चलाई, जो उसके दाहिने टखने में लगी।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने तुरंत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

घायल हेड कांस्टेबल और आरोपी तमिल अलगु, दोनों को तत्काल तांबरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

पुलिस ने सरकारी कर्मचारी पर हमला करने के आरोप में तमिल अलगु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में