2000 और 500 के बाद अब एक रूपए का नया नोट लेकर आ रही सरकार

2000 और 500 के बाद अब एक रूपए का नया नोट लेकर आ रही सरकार

2000 और 500 के बाद अब एक रूपए का नया नोट लेकर आ रही सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 30, 2017 12:49 pm IST

 

भारतीय वित्त मंत्रालय ने एक रूपए के नए नोट छापने वाला है, जिसको लेकर एक सुचना जारी की गई। एक रूपए के नोट के रंग में कुछ तब्दीलियां कर उसे फिर से लांच किया जाएगा। प्राप्त सुचना के अनुसार नोट का रंग गुलाबी-हरा होगा और पिछे वाले हिस्से में अभी मौजूद समुद्र रानी की ही तस्वीर होगी। यहां आपको यह बता दे की एक रूपए का नोट भारत की शुद्ध करेंसी है जिसे भारतीय वित्त मंत्रालय छापता है साथ ही इस नोट पर देश के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते है। वहीं देश की बाकी सभी करेंसी भरतीय रिजर्व बैंक छापता है जिनपर रिजर्व बैंक के गवर्नर के हस्ताक्षर होते है।

एक रूपए के नोट की छपाई सन 1996 में इस बात का हवाला देते हुए बंद कर दी गई थी की इस नोट को छापने की लागत ज्यादा बैठती है। लेकिन अभी प्राप्त सुचना के अनुसार अब एक नोट छापने की लागत 96 पैसे के करीब पड़ने वाली है। वैसे सरकार ने इसके पहले 2015 में भी सीमित मात्रा में एक रूपए के नोट छापे थे। साथ इन नए नोट के आने से प्रचलित नोट और सिक्कों पर कोई प्रभाव नहीं पढ़ने वाला वे चलन में बने रहेंगे। 

 


लेखक के बारे में