Free education: अब 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Free education for Students: अब 12वीं तक के छात्रों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, इस राज्य की सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Gwalior Crime News। Image Credit: IBC24 File Photo
नई दिल्ली: Free education for Students साल 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने को है। लेकिन इससे पहले दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दलित समाज के बच्चों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने दलित समाज के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का ऐलान किया है।
Free education for Students आप सरकार ने ‘अंबेडकर स्कॉलरशिप’ की घोषणा करते हुए यह वादा किया है कि दिल्ली में दलित समाज का कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए दुनिया के किसी भी कॉलेज में जाना चाहेगा, तो इसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी। एक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दलित समाज का कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित ना रहे, इसके लिए डॉक्टर अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप दी जाएगी।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दलित समाज के बच्चों को 12वीं क्लास तक मुफ्त शिक्षा मिलती रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए फ्री में कोचिंग दी जाएगी। ग्रेजुएशन के मेधावियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।
जो दलित छात्र विदेश में पढ़ना चाहते हैं उनका सारा खर्चा हमारी सरकारी उठाएगी। इसके लिए हम डॉ. अंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप शुरू करेंगे। pic.twitter.com/1fjKtPn2RM
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 21, 2024
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
अंबेडकर स्कॉलरशिप दिल्ली सरकार द्वारा दलित समाज के बच्चों के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत अगर कोई बच्चा उच्च शिक्षा के लिए विदेश या देश के किसी भी कॉलेज में जाना चाहता है, तो उसका पूरा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।
हां, यह स्कॉलरशिप विशेष रूप से दलित समाज के बच्चों के लिए है, ताकि वे किसी भी कारण से शिक्षा से वंचित न रहें और उच्च शिक्षा हासिल कर सकें।
हां, अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली में दलित समाज के बच्चों को 12वीं क्लास तक मुफ्त शिक्षा मिलती रहेगी।
हां, सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि दलित समाज के बच्चों को सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी।
हां, दिल्ली सरकार ने यह भी कहा है कि ग्रेजुएशन में मेधावियों को पुरस्कार और प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Facebook


