अब हर हफ्ते तीन दिन का होगा संपूर्ण लॉकडाउन, इस राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

अब हर हफ्ते तीन दिन का होगा संपूर्ण लॉकडाउन, इस राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

अब हर हफ्ते तीन दिन का होगा संपूर्ण लॉकडाउन, इस राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: April 29, 2021 11:34 am IST

लखनऊ। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए योगी सरकार ने बढ़ा फैसला लेते हुए वीकेंड लॉकडाउन का दायरा बढ़ा दिया है, अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, शनिवार, रविवार को पहले ही वीकेंड लॉकडाउन होता था, जो अब सोमवार को भी लागू रहेगा और मंगलवार सुबह तक जारी रहेगा। यानी कि अब यूपी में तीन दिन (शनिवार, रविवार, सोमवार) संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में हो रही समीक्षा बैठक मे यह फैसला लिया गया है।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने जीता कोरोना से जंग, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

वहीं यूपी में कोविड संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर क्लास एक से आठ तक के सभी स्कूल अब सत्र के अंत यानी 20 मई तक बंद रहेंगे और शिक्षकों को घर से काम करने की इजाजत होगी, इससे पहले स्कूलों में 30 अप्रैल तक शैक्षिक कार्य बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें:महाराज का मिशन ‘हम लड़ेंगे-हम जीतेंगे’, Corona मरीज…

यूपी में कोरोना से हालात बहुत बिगड़ते जा रहे हैं, बीते 24 घटे में यूपी में 35 हजार नए मरीज मिले हैं, जबकि 33,903 डिस्चार्ज हुए हैं, बुधवार को 266 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल 3 लाख एक्टिव केस में से 2,46,169 लोग घर पर अपना इलाज करा रहा हैं, यानी होम आइसोलेशन में हैं, 7157 संक्रमित लोग निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं और बाकी संक्रमित लोगों का सरकारी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com