अब अमेरिका में पढ़ाई करेगा मजदूर का बेटा, कॉलेज से मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप

Ads

Son of laborer will study in America : अगर आप अपने सपने को पूरा करने की सोच लेते हैं, तो कई कठिन प्रयासों के बाद आपके सपने पुरे हो ही

  •  
  • Publish Date - July 8, 2022 / 05:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

Son of laborer will study in America

नई दिल्ली : Son of laborer will study in America : अगर आप अपने सपने को पूरा करने की सोच लेते हैं, तो कई कठिन प्रयासों के बाद आपके सपने पुरे हो ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ बिहार के रहने वाले एक दिहाड़ी मजदूर के 17 वर्षीय बेटे के साथ। इस 17 बालक ने अपनी पढ़ाई के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप हासिल की है।

यह भी पढ़े : बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, इस वजह से सरकार ने घोषित किया अवकाश 

पूरी दुनिया में मिला छठवां स्थान

Son of laborer will study in America : दरअसल, दिहाड़ी मजदूर के 17 वर्षीय बेटे को अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। इस स्कॉलरशिप को हासिल करने के लिए उसने एग्जाम दिया था, जिसमें उसे पूरी दुनिया में छठवां स्थान मिला है। अब दिहाड़ी मजदूर का बेटा अमेरिका में जाकर अपनी आगे की पढ़ाई करेगा।

यह भी पढ़े : पिता की इस हरकत से तंग आ गई थी बेटी, भाड़े के गुंडे बुलाकर करवा दी हत्या, प्रेमी भी था साजिश में शामिल 

अब अमेरिका के लाफायेटे कॉलेज में पढ़ाई करेगा प्रेम

Son of laborer will study in America : दिहाड़ी मजदूर के बेटे का नाम प्रेम है। उसे मेकेनिकल इंजीनियरिंग करने के लिए अमेरिका के लाफायेटे कॉलेज से ढाई करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के गोनपुर के रहने वाले प्रेम कुमार को यह स्कॉलरशिप लाफायेटे कॉलेज अमेरिका ने दी है। इस स्कॉलरशिप के लिए भारत से 6 नाम भेजे गए थे।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री ज्ञानवीर योजना के तहत युवाओं के हर महीने मिलेंगे 3400 रुपए? PIB ने बताई पूरी सच्चाई 

झोपड़पट्टीनुमा घर में पढ़ाई करता था प्रेम

Son of laborer will study in America : फुलवारी शरीफ के गोनपुरा महादलित बस्ती के झोपड़पट्टी में रहने वाला प्रेम कुमार ने यह ढाई करोड़ का स्कॉलरशिप अपने पढ़ाई के दम पर हासिल कर ली। प्रेम झोपड़पट्टीनुमा घर के एक अंधेरे कमरे में लाइट जला कर पढ़ाई करता था। अब वह अमेरिका के एक बड़े कॉलेज में पढ़ाई करेगा। प्रेम के पिता दिहाड़ी मजदूर है और उसकी माता का देहांत 12 साल पहले लकवा मारे जाने की वजह से हो गया था। दिहाड़ी मजदूर होने के बाद भी पिता ने अपने बच्चे को पढ़ाया। प्रेम आज ढाई करोड़ की स्कॉलरशिप हासिल करने वाला भारत का एकमात्र युवक बन गया है। अब समाज के साथ-साथ आसपास के लोग उसे मिठाई खिला रहे हैं।

यह भी पढ़े : स्कूल से आ रही थी रोने की आवाज, ग्रामीणों ने तोड़ा ताला तो उड़ गए होश, जानें पूरा मामला

प्रेम की सफलता के बाद खुश हुए परिजन

Son of laborer will study in America : प्रेम कुमार ने बताया कि उसने काफी संघर्ष किया है, अगर संघर्ष नहीं होता तो यह उपलब्धि प्राप्त नहीं होती। मुझे पढ़ाई के दौरान जो भी अवसर मिले हैं। उसमें हिस्सा लिया और अपनी मंजिल प्राप्त की है। प्रेम की सफलता को सुनने के बाद परिवार के लोग में खुशी का माहौल है। प्रेम की बड़ी बहन और पिता भी काफी खुश दिख रहे हैं। परिजनों ने कहा कि यह हमारे समाज नहीं पूरे देश को गर्व करने की बात है। परिजनों ने बताया कि लोगों को पढ़ना चाहिए और परिश्रम कर अपनी सफलता हासिल करनी चाहिए, बिना परिश्रम का कोई भी सफलता हाथ नहीं लगता है।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें