नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी ओर मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। हालांकि राहत की खबर यह है कि देश में रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 3725 नए मरीजों की पुष्टि, 13 की मौत
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले सामने आए और 776 मौतें हुईं।
देश में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61,45,292 है जिसमें 9,47,576 सक्रिय मामले, 51,01,398 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 96,318 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय pic.twitter.com/SBtxz5CU75
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2020
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 70,589 नए मामले सामने आए और 776 मौतें हुईं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में #COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 61,45,292 है जिसमें 9,47,576 सक्रिय मामले, 51,01,398 ठीक/डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 96,318 मौतें शामिल हैं।
Read More News:टीकमगढ़: स्कूल के पास मिली मासूम बच्चे की लाश, शाम 6 बजे से था लापता
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल (28 सितंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 7,31,10,041 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,42,811 सैंपल कल टेस्ट किए गए।
Read More News:हटाए गए सतना एसपी रियाज इकबाल, धर्मवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी, हिरासत में युवक की मौत के बाद मचे बवाल पर हुआ एक्शन