नर्स की गंभीर लापरवाही, इंट्रावेनस लाइन काटने के दौरान काट दिया नवजात का अंगूठा

नर्स की गंभीर लापरवाही, इंट्रावेनस लाइन काटने के दौरान काट दिया नवजात का अंगूठा

नर्स की गंभीर लापरवाही, इंट्रावेनस लाइन काटने के दौरान काट दिया नवजात का अंगूठा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 8, 2021 3:06 pm IST

तंजावुर:  दो सप्ताह की एक बच्ची के लगी इन्ट्रावेनस लाइन को कैंची से हटाने के दौरान एक नर्स ने शिशु के बायें अंगूठे का एक हिस्सा ही काट दिया। सरकारी अस्पताल के प्रमुख ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। नसो के भीतर जिस सूई और पाइप के जरिये दवा को पहुंचाया जाता है उसे इन्ट्रावेनस लाइन कहते हैं। बच्ची के पिता ने संवाददाताओं से कहा कि ‘नर्स के कारण’ अंगूठा कट गया और उन्होंने नर्स के खिलाफ उचित कार्रवाई का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि एक डॉक्टर ने कटे हुए हिस्से को उसके मूल स्थान पर जोड़ने के लिए सर्जरी की है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 20 हजार से कम हुई एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या, आज 1102 नए संक्रमितों की पुष्टि, 14 की मौत

तंजावुर सरकारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी रविकुमार ने कहा कि जब नर्स ने कैंची से इंट्रावेनस लाइन को हटाया, तो अंगूठे का ऊपर वाला हिस्सा कट गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘हमने जांच शुरू कर दी है।’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि नर्स छुट्टी पर चली गई है और जांच के नतीजे के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More: सीएम बघेल ने बालोद जिले को दी 400 करोड़ की सौगात, 16 करोड़ की लागत से डौंडी लोहारा में बनेगा एकलव्य आदर्श विद्यालय

सर्जरी के बाद अंगूठे के कटे हुए हिस्से को उसके सही जगह पर सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ने की संभावना पर उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘हम दो-तीन दिनों के बाद (परिणाम) जान पाएंगे। कम से कम दो दिन हमें परेशान नहीं होना चाहिए। संभावना है… हम इंतजार कर रहे हैं। हम बच्ची की जांच करेंगे।’ एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है जब बच्ची को छुट्टी दी जाने वाली थी।उन्होंने बताया कि जांच पैनल में वरिष्ठ डॉक्टर शामिल हैं और नर्स से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के पूरे क्रम का पता लगाया जाएगा और जांच के परिणाम के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले को दी 285 करोड़ रुपए की सौगात, अंडा से मिनीमाता चौक सड़क उन्नयन को मंजूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"