केरल में हड़ताल पर गयीं नर्सें काम पर लौटीं : एस्टर डीएम हेल्थकेयर

Ads

केरल में हड़ताल पर गयीं नर्सें काम पर लौटीं : एस्टर डीएम हेल्थकेयर

  •  
  • Publish Date - April 15, 2026 / 02:57 PM IST,
    Updated On - April 15, 2026 / 02:57 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) भारतीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी ‘एस्टर डीएम हेल्थकेयर’ ने बुधवार को कहा कि केरल में उसके विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत नर्सें काम पर लौट आई हैं और केरल उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सभी इकाइयों में संचालन अब पूरी क्षमता के साथ फिर से शुरू हो गया है।

यह कंपनी केरल में सात अस्पताल संचालित करती है और नौ मार्च 2026 से राज्यभर में नर्सिंग स्टाफ की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो गया था। यह हड़ताल ‘यूनाइटेड नर्सेस एसोसिएशन’ के नेतृत्व में वेतन संरचना में संशोधन समेत अन्य मांगों को लेकर की गई थी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि केरल उच्च न्यायालय ने एसोसिएशन को हड़ताल स्थगित करने और अपने सदस्यों को 19 मार्च 2026 तक काम से दूर न रहने या किसी भी प्रकार की हड़ताल या अवरोध में शामिल न होने का निर्देश दिया था, जिसे आगे बढ़ाकर 31 मई 2026 तक कर दिया गया था।

कंपनी ने बताया कि ‘केरल प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन’ और यूनाइटेड नर्सेस एसोसिएशन के बीच अंतिम समझौते के लिए मामला अब भी उच्च न्यायालय में लंबित है।

कंपनी ने कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि फिलहाल केरल में एस्टर के सभी अस्पतालों में पूरा नर्सिंग स्टाफ काम पर लौट आया है और सभी इकाइयों में संचालन अब पूरी क्षमता के साथ फिर से शुरू हो गया है।’’

भाषा गोला रंजन

रंजन