अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना के पोस्टर पर उठा विवाद

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना के पोस्टर पर उठा विवाद

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना के पोस्टर पर उठा विवाद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: May 1, 2018 10:28 am IST

 अलीगढ़-शिक्षा का मंदिर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भी अब विवादों के घेरे में आ गयी है.दरअसल बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के   वाइस चांसलर तारिक मंसूर से लिखित में सफाई मांगी है कि पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में क्यों लगायी गयी है।

 

 सांसद द्वारा लिए गए खत में पूछा गया है कि ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी कि जिन्ना की तस्वीर लगानी पड़ गई.इस विषय पर उनका कहना है कि जब भारत के विभाजन में जिन्ना की भूमिका थी वे  पाकिस्तान के संस्थापक हैं थो फिर उनकी तस्वीर लगाने का क्या औचित्य .

ये भी पढ़े –कर्नाटक में पीएम मोदी की धुआँधार रैलिया कांग्रेस पर साधा निशान

 उन्होंने कहा, ‘अगर वह सच में किसी की तस्वीर लगाना चाहते हैं तो उन्हें महान इंसान महेंद्र प्रताप सिंह की तस्वीर लगाना चाहिए, जिन्होंने इस यूनिवर्सिटी के लिए जमीन दान की थी।’ गौतम के खत पर यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष फैजल हसन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में जिन्ना के बारे में न तो आज तक पढ़ाया गया है और न ही उनसे संबंधित कोई चैप्टर है।

ये भी पढ़े –अनुष्का को जन्मदिन पर विराट ने कहा मेरी लाइफ की सबसे ईमानदार साथी

छात्र संघ के वर्तमान अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी ने जिन्ना को अविभाजित भारत का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि साल 1947 से पहले ही जिन्ना को आजीवन सदस्यता दे दी गई थी, इसलिए उनकी तस्वीर अभी तक यूनिवर्सिटी में लगी हुई है।

 

WEB TEAM IBC24

 


लेखक के बारे में