केंद्रपाड़ा (ओडिशा), 19 जनवरी (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार बस के पलट जाने से कम से कम 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर गांजा चौक के पास हुई, क्योंकि चालक ने कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।
पुलिस ने बताया कि बस चंदाबली से पट्टामुंडई की ओर जा रही थी।
राजकनिका पुलिस थाने के निरीक्षक बिल्वमंगल सेठी ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों का राजकनिका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश