भुवनेश्वर, (भाषा) ओडिशा सरकार ने 26 मई को राज्य के तट पर चक्रवाती तूफान आने की आशंका के मद्देनजर 12 जिलों के प्राधिकारियों को बृहस्पतिवार को सतर्क कर दिया और कहा कि वह हर प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
Read More News: कोल इंडिया लिमिटेड प्रदेश के इस शहर में लगाएगा ऑक्सीजन प्लांट, इधर नकली रेमडेसिविर मामले में जसमीत मोखा, सोनिया खत्री को भेजा गया जेल
विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने बताया कि ओडिशा को भारत मौसम विज्ञान विभाग का बुलेटिन मिला, जिसमें बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान जताया गया है, जो चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान के 26 मई तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से गुजरने की संभावना है।
जेना ने कहा कि सरकार चक्रवात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्राधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है।
Read More News: 28 मई तक 36 शहरों में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, इस प्रदेश के सीएम ने किया ऐलान