भुवनेश्वर, 10 मई (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने आठ करोड़ रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले में संलिप्तता के आरोप में रविवार को छह कोषागार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक सतर्कता अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2018 और 2023 के बीच सरकारी धन से आठ करोड़ रुपये के गबन के आरोप में उप-कोषागार कार्यालय के पूर्व वरिष्ठ सहायक चांदबाली को उनके पांच सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
जांच के दौरान विभाग को पता चला कि आरोपी ने एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) में हेराफेरी कर वित्तीय धोखाधड़ी की थी।
उन्होंने बताया कि धन को वरिष्ठ सहायक के सहयोगियों से संबंधित 37 व्यक्तियों के 44 अलग-अलग बैंक खातों में हस्तांतरित किया गया था।
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक धन के गबन में सहयोग करने वाले अन्य सहयोगियों और अधिकारियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
भाषा
राखी नरेश
नरेश