डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह का पारिश्रमिक 2025-26 में 20 प्रतिशत बढ़कर 44.06 करोड़ रुपये पर

Ads

डीएलएफ के चेयरमैन राजीव सिंह का पारिश्रमिक 2025-26 में 20 प्रतिशत बढ़कर 44.06 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 01:43 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 01:43 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ लिमिटेड के चेयरमैन राजीव सिंह का पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2025-26 में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 44.06 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान निदेशक/केएमपी(मुख्य प्रबंधकीय कर्मियों) को दिए गए वेतन की सूची के अनुसार, डीएलएफ के चेयरमैन एवं पूर्णकालिक निदेशक को वित्त वर्ष में 44.06 करोड़ रुपये वेतन मिला है, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह राशि 36.65 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ के चेयरमैन को मिले कुल पारिश्रमिक में से 41.74 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में मिले हैं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अशोक कुमार त्यागी का वेतन भी वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 15.30 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 14.16 करोड़ रुपये से आठ प्रतिशत अधिक है। उनके कुल वेतन में 5.45 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में शामिल हैं।

वहीं, डीएलएफ के एक अन्य एमडी देविंदर सिंह का वेतन वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 17.52 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष के 14.16 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत अधिक है। उन्हें 7.68 करोड़ रुपये कमीशन के रूप में मिले।

भाषा यासिर अजय

अजय