Jasmine Sandlas Boyfreind Announcement : स्टेज पर ‘चौधरी साहब’ को बुलाया, फिर दौड़कर लगीं गले! मशहूर सिंगर ने हजारों फैंस के सामने कराया मंगेतर से इंट्रोडक्शन

Ads

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली में अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी सगाई का ऐलान किया। उन्होंने स्टेज पर मंगेतर शेखर चौधरी को बुलाया, अंगूठी दिखाई और दोनों का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 01:21 PM IST

Jasmine Sandlas Boyfreind Announcement / FILE -X

HIGHLIGHTS
  • जैस्मीन सैंडलस ने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की।
  • उन्होंने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाकर अंगूठी दिखाई।
  • दोनों का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क :Jasmine Sandlas Boyfreind Announcement : मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ा और खूबसूरत सरप्राइज दिया है। दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में अपने कॉन्सर्ट ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट के दौरान जैस्मीन ने अचानक अपनी सगाई का ऐलान कर सबको चौंका दिया। इस खास मौके पर वे न सिर्फ स्टेज पर अपने मंगेतर को लेकर आईं, बल्कि खुशी के मारे दौड़कर उनकी गोद में जा कूदीं, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी फैंस झूम उठे।

चौधरी साहब बोलकर स्टेज पर बुलाया

शाम का सबसे यादगार पल तब आया जब जैस्मीन सैंडलस ने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और दर्शकों को अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए यह खुशखबरी शेयर की। इस कपल ने भीड़ की तालियों और चीयर्स के बीच एक रोमांटिक पल बिताया और फिर जैस्मीन के मशहूर गाने ‘लावन’ पर साथ में डांस भी किया। टीम इनोवेशन द्वारा आयोजित इस ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के पहले कॉन्सर्ट में जैस्मीन भारी गहनों के साथ सुनहरे रंग के शानदार लहंगे में नजर आईं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्होंने अपनी जबरदस्त एनर्जी के साथ दर्शकों को अपने सुपरहिट गानों – जैसे ‘पंजेबा’, ‘सिप सिप’, ‘शरारत’, ‘जाइए सजना’, ‘तरस’, ‘इलीगल वेपन’ और ‘यार ना मिले’ पर रातभर थिरकने पर मजबूर कर दिया। जैस्मीन सैंडलस और उनके मंगेतर शेखर चौधरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :