Bus Fare Hike : यात्रियों को तगड़ा झटका! साधारण से लेकर AC और सुपर डीलक्स बसों का किराया अचानक बढ़ा, देखें अब प्रति किमी कितना लगेगा पैसा
ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद बस यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। परिवहन विभाग ने साधारण, एक्सप्रेस, डीलक्स, एसी डीलक्स और सुपर डीलक्स बसों के किराए …

Bus Fare Hike
- पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद ओडिशा में बस किराए बढ़ाए गए।
- साधारण से लेकर सुपर डीलक्स बसों तक सभी श्रेणियों की नई दरें लागू।
- टाउन बसों को छोड़कर सभी स्टेज कैरिज बसों पर बढ़ा हुआ किराया लागू होगा।
भुवनेश्वर :Bus Fare Hike ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ने जा रहा है। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने की वजह से ओडिशा परिवहन विभाग ने साधारण से लेकर सुपर डीलक्स बसों के किराए में प्रति किलोमीटर बढ़ोतरी कर दी है। आदेश जारी होते ही यह नई दरें तुरंत लागू हो गई हैं।
Odisha Bus Fare Revisionजाने अब कितना होगा किराया ?
संशोधित दरों के अनुसार, साधारण यात्री बसों का किराया 88 पैसे से बढ़ाकर 90 पैसे प्रति किलोमीटर और एक्सप्रेस बसों का किराया 92 पैसे से बढ़ाकर 94 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है। इसी तरह, डीलक्स बसों का किराया 1.27 रुपये से बढ़ाकर 1.31 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है। एसी डीलक्स बसों का किराया अब 1.55 रुपये की जगह 1.59 रुपये प्रति किलोमीटर होगा, जबकि सुपर डीलक्स बसों के किराए में छह पैसे की बढ़ोतरी के साथ नई दर 2.47 रुपये प्रति किलोमीटर तय की गई है।
टाउन बसों को छोड़कर सब जगह लागू होगा नया किराया
अधिसूचना में यह पूरी तरह स्पष्ट किया गया है कि यह बढ़ा हुआ किराया ओडिशा में शहर के भीतर चलने वाली टाउन बसों को छोड़कर अन्य सभी स्टेज कैरिज बसों पर पूरी तरह लागू होगा। ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर के उछाल के बाद सरकार के इस फैसले से लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों का बजट प्रभावित होना तय है, क्योंकि नए आदेश के जारी होते ही ये संशोधित दरें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
इन्हें भी पढ़ें :
- Israel Lebanon Ceasefire : युद्ध के बीच आई राहत की खबर! इजराइल और लेबनान में इतने दिनों के लिए थमी जंग, अमेरिकी प्रवक्ता ने जताई शांति की उम्मीद
- MP Bal Adhikar Sanrakshan Aayog New Appointment : लंबे समय से खाली पदों पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला! डॉ. निवेदिता शर्मा के बाद अब इन दो चेहरों को मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मिली अहम जिम्मेदारी
- Aaj Ka Panchang 16 May 2026 : सावधान! आज पूरे दिन रहेगा आडल योग, नोट कर लें शनि जयंती और वट सावित्री पूजा का सटीक समय, वरना पछताएंगे
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बसों की विभिन्न श्रेणियों में 2 से 6 पैसे प्रति किलोमीटर तक किराया बढ़ाया गया है।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Odisha Bus Fare Hiked After Fuel Price Increase, New Rates Effective Immediately

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm