ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पंचायती राज को समर्पित दो ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की

Ads

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने पंचायती राज को समर्पित दो ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 01:04 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 01:04 AM IST

भुवनेश्वर/बोलांगीर, 25 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को दो ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की। इनकी शुरुआत राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज प्रणाली को पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के प्रयासों के तहत की गई है।

माझी ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर बलांगीर में ‘ई-पंचायत सभा’ (जिला परिषद) पोर्टल और ‘पंचायती राज सर्वेक्षण’ पोर्टल जारी किए।

मुख्यमंत्री ने बोलांगीर के लिए 580 करोड़ रुपये से अधिक की 304 विकास परियोजनाओं की सौगात दी और जिले में एक चीनी मिल तथा एक टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की घोषणा की।

माझी ने बोलांगीर में एक नए नर्सिंग कॉलेज की आधारशिला रखी।

इसके अलावा, उन्होंने ‘अंत्योदय गृह योजना’ के तहत 50,000 से अधिक लाभार्थियों को 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अंत्योदय गृह योजना के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और नयी सोच से पंचायती राज व्यवस्था और अधिक गतिशील बनेगी।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र