भारतीय राजदूत ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

Ads

भारतीय राजदूत ने अमेरिकी ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 01:02 AM IST

वाशिंगटन, 25 अप्रैल (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को अमेरिका के ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच ऊर्जा साझेदारी पर चर्चा की।

क्वात्रा ने यहां ‘इंडिया हाउस’ में राइट और उनकी पत्नी लिज़ का स्वागत किया। क्वात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इंडिया हाउस में ऊर्जा मंत्री राइट और उनकी पत्नी का स्वागत करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत-अमेरिका ऊर्जा साझेदारी सहित कई विषयों पर सार्थक बातचीत हुई।’

वाशिंगटन के साथ व्यापार समझौते की बातचीत के बीच भारत ने पिछले एक साल में अमेरिका से ऊर्जा आयात में बढ़ोतरी की है।

भाषा सुमित देवेंद्र

देवेंद्र