Bageshwar Baba Latest Statement| Photo Credit: IBC24
Bageshwar Baba Latest Statement: नागपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इसी बीच धीरेंद्र शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा अपने एक बयान को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया है। उनके इस बयान की हर तरफ चर्चा हो रही है।
दरअसल, धीरेंद्र शास्त्री ने भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों से अपील करते हुए कहा कि, वो चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए समर्पित करें। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे चार पैदा करो, जिस में एक स्वयंसेवक संघ को दो। (Bageshwar Baba Latest Statement) उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई।
इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत खुद मौजूद थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में कई साधु संत भी मौजूद रहे।
Bageshwar Baba Latest Statement: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। (Bageshwar Baba Latest Statement) बागेश्वर बाबा के बयान के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। फिलहाल उनके इस बयान को लेकर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-