Amit Shah Latest Viral Video: नहीं देखा होगा गृहमंत्री अमित शाह का ये अनोखा अंदाज.. “मास्टर फोटोग्राफर” के मोबाइल पर खिंचाते रहे फोटो, देखें Video

Ads

Amit Shah Master Photographer Viral Video: अमित शाह का वायरल वीडियो, बच्चे के मोबाइल से फोटो खिंचवाई, बंगाल चुनाव में अनोखा अंदाज चर्चा में

  •  
  • Publish Date - April 24, 2026 / 10:30 PM IST,
    Updated On - April 24, 2026 / 10:31 PM IST

Amit Shah Master Photographer Viral Video || Image- AMIT SHAH Twitter

HIGHLIGHTS
  • अमित शाह का बच्चे के साथ फोटो खिंचवाते वीडियो वायरल
  • बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान दिखा गृहमंत्री का अलग अंदाज
  • चुनावी सभा में दिया सख्त बयान, राजनीति में हलचल

कोलकाता: अमूमन कड़क और सख्त अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल में एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। यहाँ चुनाव प्रचार के दौरान जब वे बच्चे, बुजुर्गो और महिलाओं से भेंट कर रहे थे तब उनका सामना एक बच्चे से हुआ। (Amit Shah Master Photographer Viral Video) यह बच्चा अपने मोबाइल पर अमित शाह की तस्वीर खींचने की कोशिश कर रहा था। शाह ने जैसे ही देखा कि, बच्चा उनकी फोटो ले रहा हिअ, वे वही रुक गए और उसके मोबाइल कैमरे से फोटो खिंचाया। इस दौरान बच्चे उनके साथ सेल्फी भी ले रहे थे।

‘एक्स’ पर पोस्ट किया वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो खुद अमित शाह ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हेंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ लिखा “जब आपकी तस्वीर किसी “मास्टर फोटोग्राफर” द्वारा खींची जाती है।” इस वीडियो को अबतक 10 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है जबकि 2 हजार यूजर्स ने इसे रीट्वीट किया है।

“चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे” : शाह

बता दें कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के दौरान “दीदी के गुंडे” घर से बाहर नहीं निकले और दूसरे चरण में भी उन्हें बाहर न निकलने की चेतावनी दी। (Amit Shah Master Photographer Viral Video) उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर वे बाहर निकले तो “चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे।” शाह का यह बयान उनके आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

पहले चरण में बंपर मतदान हुआ

शाह ने मध्यमग्राम में रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोग इसे भूले नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले चरण में हिंसा की घटनाएं पिछले चुनावों की तुलना में कम रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 152 सीटों पर हुए मतदान में 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। अब दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। इस दौरान शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन दें।

दूसरे चरण को लेकर चेतावनी

इससे पहले हुगली के बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य में एक भी घुसपैठिये को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और जो पहले से मौजूद हैं उन्हें “चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।” शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठ से राज्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नुकसान पहुंच रहा है तथा यह युवाओं की नौकरियां छीन रहा है। (Amit Shah Master Photographer Viral Video) उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और 5 मई को “दीदी का खेल खत्म” हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

1. अमित शाह का वीडियो क्यों वायरल हो रहा है?

उन्होंने बच्चे के मोबाइल से फोटो खिंचवाया, उनका यह अलग अंदाज लोगों को पसंद आया।

2. यह घटना कहां की है?

यह घटना पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों की है।

3. अमित शाह ने चुनावी सभा में क्या कहा?

उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए सख्त चेतावनी दी और सुरक्षा मुद्दों को उठाया।