ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने 1,889 आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया

Ads

ओडिशा के उपमुख्यमंत्री ने 1,889 आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया

  •  
  • Publish Date - April 2, 2026 / 07:18 PM IST,
    Updated On - April 2, 2026 / 07:18 PM IST

भुवनेश्वर, दो अप्रैल (भाषा) ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने बृहस्पतिवार को 30 जिलों में 1,889 आंगनवाड़ी केंद्रों (एडब्ल्यूसी) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।

उपमुख्यमंत्री के साथ ही महिला एवं बाल विकास, मिशन शक्ति और पर्यटन विभागों की भी प्रभारी परिदा ने कहा कि यह बच्चों की देखभाल के लिए राज्य में जमीनी स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

परिदा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य राज्य भर में ‘सुंदर’, ‘सक्षम’ और ‘सुदृढ़’ आंगनवाड़ी केंद्र स्थापित करना है।’’

इस अवसर पर परिदा ने बालासोर, गंजाम, कटक, अंगुल और देवगढ़ जिलों के अधिकारियों से भी बातचीत की तथा आंगनवाड़ी केंद्र भवनों की प्रगति की समीक्षा की।

भाषा यासिर नरेश

नरेश