ओडिशा: शिक्षा विभाग का कर्मचारी सरकारी धन के हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार
ओडिशा: शिक्षा विभाग का कर्मचारी सरकारी धन के हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 14 मई (भाषा) ओडिशा में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को सरकारी धन के हेरफेर के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान 31 दिसंबर 2018 और 16 अक्टूबर 2021 के बीच वेतन वितरण अभिलेखों में विसंगतियां पाई गईं।
उन्होंने बताया कि कटक के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के लेखा विभाग में तैनात आरोपी कर्मचारी मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) और एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के रखरखाव के लिए जिम्मेदार था।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने धोखाधड़ी से आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) का लॉग-इन विवरण जुटाया और उसकी मदद से सरकारी धन का गबन किया।
सतर्कता विभाग ने कहा कि गबन की गई 51.53 लाख रुपये की राशि को व्यवस्थित रूप से आरोपी के निजी बैंक खाते में अंतरित कर दिया गया।
विभाग के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
भाषा पारुल नरेश
नरेश

Facebook


