17 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, प्रशासन ने कुछ सेवाओं को दी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

Ads

17 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, प्रशासन ने कुछ सेवाओं को दी छूट, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

  •  
  • Publish Date - May 30, 2021 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन और 16 दिन यानी 17 जून तक के लिए बढ़ाने की रविवार को घोषणा की। लॉकडाउन का दूसरा चरण एक जून को सुबह 5 बजे खत्म होना था।

Read More: सीएम भूपेश बघेल 31 को करेंगे वर्चुअल योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ, सोशल मीडिया पर देख सकेंगे लोग

मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने कहा, ‘‘लॉकडाउन का उद्देश्य मुख्य रूप से लोगों की आवाजाही को प्रतिबंधित करना है, न कि सामानों की। पिछले लॉकडाउन के सभी प्रतिबंधों और छूटों को तीसरे चरण में भी लागू किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि सप्ताहांत बंद भी जारी रहेगा।

Read More: FCI के एक और क्लर्क के घर पर CBI की रेड, बड़ी नगदी मिली