ओडिशा सरकार हर घर में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रही है : मुख्यमंत्री माझी

Ads

ओडिशा सरकार हर घर में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रही है : मुख्यमंत्री माझी

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 06:41 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 06:41 PM IST

भुवनेश्वर, 22 मार्च (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के हर गांव और घर में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

माझी ने ‘विश्व जल दिवस’ के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘जल जीवन है, और इस अनमोल प्राकृतिक संसाधन की सुरक्षा और उचित उपयोग हम सभी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।’

उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ओडिशा सरकार ‘जल जीवन मिशन’ के माध्यम से राज्य के हर गांव और घर में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अथक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘पानी पंचायतों’ को मजबूत करके और नई सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से किसानों को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आइए जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर एक समृद्ध ओडिशा के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयास करें।’

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने कहा, ‘जल हमारे ग्रह और हमारे भविष्य की जीवनरेखा है। इस ‘विश्व जल दिवस’ पर, आइए हम पानी बचाकर, इसका विवेकपूर्ण उपयोग करके और इसकी हर बूंद की कीमत समझकर इस अनमोल संसाधन की रक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराएं।’

बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप