शिक्षकों के इनक्रिमेंट को लेकर आई बड़ी खबर, खराब परफार्मेंश वाले टीचर्स को हो सकता बड़ा नुकसान

शिक्षकों के इनक्रिमेंट को लेकर आई बड़ी खबर, खराब परफार्मेंश वाले टीचर्स को हो सकता बड़ा नुकसान

शिक्षकों के इनक्रिमेंट को लेकर आई बड़ी खबर, खराब परफार्मेंश वाले टीचर्स को हो सकता बड़ा नुकसान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: August 30, 2019 12:38 pm IST

भुवनेश्वर: शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही ओडिशा सरकार ने शिक्षकों की वेतनवृद्धि को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शिक्षकों की वेतनवृद्धि के लिए सरकार ने नया फार्मुला तय किया है। सरकार ने तय किया है कि शिक्षकों की वेतनवृद्धि छात्रों की रेटिंग के हिसाब से तय की जाएगी।

Read More: अमित जोगी ने बिलासपुर कलेक्टर को जारी किया नोटिस, अजीत जोगी पर FIR को शून्य करने की बात कही

सरकार की इस नई नीति के तहत अध्यापक के स्कूल आने और जाने के समय के साथ-साथ अध्यापन के तरीके को लेकर कई अन्य मापदंडों के आधार पर छात्र शिक्षकों को रेटिंग देंगे। इसके लिए विभाग ने कक्षाओं में रजिस्टर रखने का फैसला किया है, जिसमें छात्र, शिक्षकों की गतिविधियों के हिसाब से रेटिंग प्रदान करेंगे। फिलहाल सरकार ने इसे पायलट प्रोजक्ट के तौर पर कुछ स्कूलों में लागू किया है, सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

Read More: भाजपा सांसद ने कहा सिंधिया को कांग्रेस में नही मिला वाजिब सम्मान, बीजेपी में आने की सुगबुगाहट

इस संबंध में शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने बताया कि कक्षाओं में रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमे छात्र शिक्षकों को आने-जाने का समय और पढ़ाए गए विषय के बारे में बताएंगे। रेटिंग में छात्रों को यह भी बताना होगा कि शिक्षक कक्षा में कैसे पढ़ाते हैं। फीडबैक 10 अंकों का होगा। ​ शिक्षक को कक्षा से जुड़ी हर जानकारी रजिस्टर में दर्ज करनी होगी। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा साथ ही कक्षा में किस विषय पर चर्चा हुई और कितने छात्र मौजूद रहे, यह भी शिक्षक को रजिस्टर में दर्ज होगा।

Read More: पुलिस महकमे में बड़ी फेरबदल, 1 SI, 5 ASI सहित 33 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/AOxMZQkMiFI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"