ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ओडिशा सरकार ने बस किराये में वृद्धि की

Ads

ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ओडिशा सरकार ने बस किराये में वृद्धि की

  •  
  • Publish Date - May 16, 2026 / 12:09 AM IST,
    Updated On - May 16, 2026 / 12:09 AM IST

भुवनेश्वर, 15 मई (भाषा) केंद्र सरकार द्वारा ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी किए जाने के कुछ घंटों बाद ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को बस किराये में वृद्धि कर दी। साधारण यात्री बसों का किराया कम से कम दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है।

परिवहन आयुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साधारण यात्री बसों का किराया 88 पैसे प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 90 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

इसी तरह, एक्सप्रेस बसों का किराया 92 पैसे से बढ़ाकर 94 पैसे प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

डीलक्स बसों का किराया 1.27 रुपये से बढ़ाकर 1.31 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है, जबकि एसी डीलक्स श्रेणी में किराया 1.55 रुपये के बजाय 1.59 रुपये प्रति किलोमीटर होगा।

सुपर डीलक्स श्रेणी में किराया छह पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाकर 2.47 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि किराया बढ़ाना आवश्यक था, क्योंकि पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत