ओडिशा के अस्पताल में आग: मुख्यमंत्री माझी ने चार अधिकारियों को निलंबित किया

Ads

ओडिशा के अस्पताल में आग: मुख्यमंत्री माझी ने चार अधिकारियों को निलंबित किया

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 12:20 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 12:20 AM IST

भुवनेश्वर, 18 मार्च (भाषा) कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना में 12 मरीजों की मौत के दो दिन बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निलंबित अधिकारियों में अग्निशमन सेवा के तीन कर्मी और विद्युत विभाग का एक कर्मी शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

हालांकि, एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग अभी तक आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं लगा पाया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई भीषण आग की घटना (जिसमें कई लोगों की जान चली गई) के मद्देनजर माझी ने चार अधिकारियों को निलंबित करते हुए कार्रवाई की है।’

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र