Delhi Traffic Advisory: राजधानी में आज बंद रहेंगी ये सड़के! आवाजाही की नहीं मिलेगी अनुमति, जाने से पहले से देख लें रूट

Ads

Delhi Traffic Advisory: राजधानी में आज बंद रहेंगी ये सड़के! आवाजाही की नहीं मिलेगी अनुमति, जाने से पहले से देख लें रूट

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 09:43 AM IST
HIGHLIGHTS
  • रामलीला मैदान में किसान पंचायत के चलते यातायात परामर्श जारी
  • जेएलएन मार्ग और आसपास के इलाकों में जाम की संभावना
  • माता सुंदरी कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई

नयी दिल्ली: Delhi Traffic Advisory दिल्ली यातायात पुलिस ने 19 मार्च को रामलीला मैदान में होने वाली ‘किसान पंचायत’ के मद्देनजर बुधवार को एक परामर्श जारी किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

Delhi Traffic Advisory पुलिस ने कहा कि रामलीला मैदान के आसपास के इलाकों, विशेष रूप से जवाहरलाल नेहरू मार्ग(जेएलएन) पर आवश्यकता के आधार पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। परामर्श के अनुसार, अजमेरी गेट से आसफ अली रोड के रास्ते रामलीला मैदान की ओर वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

इसके अनुसार, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, दिल्ली गेट और कमला मार्केट गोलचक्कर सहित कई प्रमुख रास्तों पर यातायात जाम होने की आशंका है। भारी वाहनों और बसों के लिए विशेष मार्ग परिवर्तन करने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अनुसार पार्किंग व्यवस्था के संबंध में, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में खड़े कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

किसान पंचायत कब और कहाँ हो रही है?

19 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रामलीला मैदान, दिल्ली में।

किन रास्तों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा?

अजमेरी गेट से आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग और आसपास के प्रमुख रास्तों पर।

भारी वाहनों और बसों के लिए क्या व्यवस्था है?

उनके लिए विशेष मार्ग परिवर्तन लागू किए गए हैं।