Saat vachan Ka Video Viral: सात फेरे के दौरान दूल्हे ने लिया ऐसा वचन, सुनकर पंडित भी रह गया दंग, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

Ads

Saat vachan Ka Video Viral: सात फेरे के दौरान दूल्हे ने लिया ऐसा वचन, सुनकर पंडित भी रह गया दंग, वीडियो देखकर आपको भी नहीं होगा यकीन

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 10:45 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 10:45 AM IST

Saat vachan Ka Video Viral | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • भारतीय शादी में सात वचन सबसे अहम रस्म है
  • वायरल वीडियो में दूल्हे का भावुक वचन लोगों को प्रभावित कर रहा है
  • सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग तारीफ कर रहे हैं

नई दिल्ली: Saat vachan Ka Video Viral देश में इस समय शादियों के सीजन चल रहा रहा है। देश के चारो तरफ बैंड बाजा और बारातियों की धूम रही है और इस महीने काफी विवाह भी हुए हैं। भारतीय शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि परंपराओं और संस्कारों का संगम भी होती है। इन्हीं परंपराओं में एक खास रस्म है ‘सात वचन’, जिसे शादी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। कहा जाता है कि सात वचन निभाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। इन सात फेरों के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से सात वादे करते हैं। इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दूल्हा ऐसा सात वचन लिया कि उसकी बात सुनकर हर कोई हैरान रह गए।

Hindu Shadi ke Saat vachan in Hindi वायरल हो रहा इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंडप पर दूल्हा और दुल्हन दोनों बैठे होते हैं। इसी दौरान दुल्हन के परिवार और दूल्हे का भी परिवार मौजूद रहता है। तभी सभी रस्में निभाई जा रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि सात फेरों के दौरान दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे से सात वादे ​करते हैं तभी दूल्हा वचन लेते वक्त बोलता है कि ‘मैं दिल से एक वचन लेता हूं सात फेरे के सातों वचन निभाउंगा अगर बनी आपकी बेटी सीता तो मैं राम बनके दिखाउंगा।’ दूल्हे का ये बात सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

आपको बता दें कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही इस वीडियो में लोगों के जबरदस्त कमेंट आना भी शुरू हो गया है। किसी यूजर ने दूल्हें को इमोशनल बता रहे हैं तो कोई दूल्हे की इस बात से प्रभावित होकर उसकी तारीफ कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

सात वचन क्या होते हैं?

सात वचन शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन द्वारा लिए गए सात वादे होते हैं, जिन्हें जीवनभर निभाना होता है

सात फेरों का महत्व क्या है?

सात फेरे हिंदू विवाह का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करने वाले वचन होते हैं।

वायरल वीडियो में दूल्हे ने क्या कहा?

दूल्हे ने कहा कि “अगर बनी आपकी बेटी सीता तो मैं राम बनके दिखाऊंगा।”