Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: ‘रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी…सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति’ अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने की अपील

Ads

Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: 'रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी...सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति' अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने की अपील

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 10:06 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 10:06 AM IST

Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community: 'रमजान-ईद पर मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी...सुधरेगी हमारे कौम की आर्थिक स्थिति' / Image: Viral Video

HIGHLIGHTS
  • ईद की खरीदारी केवल मुस्लिम दुकानदारों से करें
  • अहले सुन्नत समिति के महासचिव ने मुस्लिम समुदाय से अपील
  • इस तरह के बयानों के बाद स्थानीय राजनीति में भी गर्माहट

भोपाल: Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community रमजान का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं और रमजान खत्म होने के बाद देशभर के मुसलमान ईद का त्योहार मनाएंगे। ईद के लिए जमकर खरीददारी हो रही है। लेकिन इस बीच अहले सुन्नत समिति के प्रदेश महासचिव तौकीर निजामी ने मुसलमानों ने अपील करते हुए सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदने की अपील की है। उनका कहना है कि मुसलमान भाई अपनी जकात का सही इस्तेमाल करें। वहीं, उनके इस बयान पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। हिंदू संगठनों का कहना है कि नवरात्र में मुस्लिम दुकानकारों के बहिकार का संकल्प लेंगे।

मुसलमान दुकानदारों से ही करें खरीदी

Tauqeer Nizami Statement For Muslim Community मिली जानकारी के अनुसार तौकीर निजामी ने अपील करते हुए कहा है कि भाईजान, भाईजानों से ही रमजान और ईद की खरीदारी करें। मुसलमान हमारी कौम की आर्थिक हालत को मजबूत करें। समाज की माली हालात सुधारने के लिए अपने पैसे का सही इस्तेमाल करें। इससे कौम की मदद हो सके।

हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

वहीं, तौकीर निजामी के इस अपील के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मुसलमानों की सही नीयत सामने आई है। हमने जब रक्षाबंधन और दीपावली पर अपना त्योहार अपनों से व्यापार की बात कही, तो कांग्रेस और मुस्लिम संगठनों के पेट में दर्ज हो रहा था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि फतवा जारी करने वाले पंपलेट बांटने वाले अब सीधे वीडियो बनाकर अपील कर रहे हैं। हिंदू संगठन ने सनातनियों से की अपील गुढ़ी पाडवा और चैत्र नवरात्र की खरीदारी के लिए मुस्लिम दुकानों का बहिष्कार करें। हर सनातनी मां भगवती के सामने संकल्प ले की नवरात्र की खरीदारी मुस्लिम दुकानदारों से नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें

जकात (Zakat) क्या है और इसका इस विवाद से क्या संबंध है?

जकात इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसमें हर सक्षम मुसलमान को अपनी संपत्ति का एक हिस्सा दान (Charity) करना होता है। निजामी की अपील है कि इस धन और खरीदारी के पैसे का उपयोग समुदाय के छोटे व्यापारियों को ऊपर उठाने के लिए किया जाए।

हिंदू संगठनों की मुख्य आपत्ति क्या है?

हिंदू संगठनों का कहना है कि व्यापार को धर्म से जोड़ना गलत है, और यदि एक पक्ष ऐसा करता है, तो दूसरे पक्ष को भी अपनी रक्षा के लिए संगठित होकर अपने समाज के व्यापारियों का साथ देना होगा।

इस तरह की अपीलों का स्थानीय बाजार पर क्या असर पड़ता है?

जानकारों का मानना है कि ऐसी अपीलों से छोटे दुकानदार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, जो वर्षों से मिल-जुलकर व्यापार करते आए हैं। इससे सामाजिक ताने-बाने और आपसी भरोसे में कमी आती है।

क्या कानूनन इस तरह की अपील करना सही है?

किसी भी व्यक्ति को अपनी पसंद की दुकान से सामान खरीदने का अधिकार है, लेकिन धार्मिक आधार पर बहिष्कार या केवल विशिष्ट समुदाय से खरीदारी की सामूहिक अपील अक्सर विवादों और जांच के दायरे में आ जाती है।