ओडिशा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य

Ads

ओडिशा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य

  •  
  • Publish Date - December 4, 2025 / 04:49 PM IST,
    Updated On - December 4, 2025 / 04:49 PM IST

भुवनेश्वर, चार दिसंबर (भाषा) ओडिशा को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में चुना गया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नयी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में ओडिशा को यह सम्मान दिया।

ओडिशा की ब्रताती हरिचंदन, जो राज्य की दिव्यांगजन आयुक्त हैं, ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

एक बयान में कहा गया है कि दिव्यांगजनों के अधिकारों को मजबूत करने, समावेशन और सशक्तीकरण की दिशा में अनुकरणीय पहल के लिए राज्य को सम्मानित किया गया है।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना