भोपाल: Mohan Yadav Cabinet Meeting Today आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये बैठक मंत्रालय में सुबह 12:30 बजे बुलाई गई है। आज की बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिस पर चर्चा होने के बाद मुहर लगाई जाएगी। प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होगी।
पिछली बैठक का निर्णय
Mohan Yadav Cabinet Baithak Today आपको बता दें कि इससे पहले मोहन कैबिनेट बैठक में सबसे अहम फैसला किसानों और छात्रों को लेकर लिया गया था। मध्यप्रदेश में 4 नए फास्टट्रैक कोर्ट बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। साथ ही MSP पर किसानों को बोनस भुगतान योजना को भी कैबिनेट ने पास कर दिया।
इन अहम फैसलों पर भी लगी मुहर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गुरु पूर्णिमा पर्व को संपूर्ण प्रदेश में महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाया जायेगा।
मध्यप्रदेश में भी परीक्षा एवं युवाओं से जुड़े अन्य मामलों के त्वरित निराकरण हेतु भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे।
मध्यप्रदेश को ₹7 हजार करोड़ से अधिक के नवीन निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इससे राज्य में हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
पुलिस विभाग में 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गई है। साथ ही, विभिन्न श्रेणियों में 9,662 नए पदों को भी मंजूरी प्रदान की गई है। पिछले वर्ष लगभग 8,500 पद स्वीकृत किए गए थे। इस प्रकार, पिछले दो वर्षों में लगभग 18,000 नए पदों को स्वीकृति दी जा चुकी है।
कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अंतर्गत भोपाल स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में ड्रोन तकनीक आधारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।
इसके साथ ही, IISER द्वारा लगभग ₹85.51 करोड़ की लागत से एआई आधारित ड्रोन तकनीक के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
मध्यप्रदेश में जन विश्वास अभियान की शुरुआत हो रही है। यह अभियान प्रत्येक शुक्रवार को संचालित किया जाएगा। विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी के लिए मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।
जल संसाधन विभाग की 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2031 तक संचालित होने वाली योजनाओं को निरंतरता प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गई है। साथ ही, रिहंद माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए आगामी 5 सालों के लिए लगभग ₹111 करोड़ की राशि का प्रावधान भी किया गया है।
महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन नाथू बरखेड़ा, भोपाल में अक्टूबर – नवंबर में होने जा रहा है। इसमें भारत, चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की 200 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगी।
राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का बढ़ रहा सम्मान , आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी एवं उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग लार्ज स्टेट’ श्रेणी में राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।