Lucknow School Van Video: स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने किया पथराव! दहशत में बच्चे…देखिए घटना का लाइव वीडियो

Ads

Lucknow School Van Video: स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने किया पथराव! दहशत में बच्चे...देखिए घटना का लाइव वीडियो

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 08:38 AM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 08:46 AM IST

Lucknow School Van Video: स्कूल वैन पर कांवड़ियों ने किया पथराव! दहशत में बच्चे...देखिए घटना का लाइव वीडियो /image: X

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के चौक क्षेत्र में स्कूल वैन में तोड़-फोड़, तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच तेज, आरोपियों की तलाश जारी
  • पुलिस ने वैन में तोड़-फोड़ करने वालों के कांवड़िया होने के वायरल दावे की पुष्टि नहीं की है

लखनऊ। Lucknow School Van Video: सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिल रही है। इसी बीच लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को पुलिस चौकी के सामने ही कांवड़िए ने एक स्कूली वैन पर पथराव करके भाग निकले। जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

तीन पर FIR दर्ज  (Lucknow School Van Video)

Lucknow School Van Video पुलिस के मुताबिक, एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी क्षेत्र) कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चौक थाना क्षेत्र में चरक क्रॉसिंग पर आज सुबह तीन अज्ञात वाहन चालकों ने एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ की, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अज्ञात चालक वहां से भाग चुके थे। कुछ समाचार माध्यमों पर यह भी दावा किया कि स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने वाले कांवड़िये थे लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

सहमे हुए हैं बच्चे

Lucknow School Van Video दीक्षित ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर सामने आयी तोड़-फोड़ वाली गाड़ी की Video (Lucknow School Van Video) में स्कूल वैन की खिड़की का शीशा टूटा हुआ दिख रहा है और स्कूल की बच्चियां सहमे हुए सड़क पर खड़ी हैं।

 

 

ये भी पढ़ें

स्कूल वैन में तोड़-फोड़ की घटना कहां हुई?

यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित चरक क्रॉसिंग के पास हुई।

पुलिस ने किन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है?

पुलिस ने स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

क्या पुलिस ने हमलावरों के कांवड़िया होने की पुष्टि की है?

नहीं। सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए गए हैं, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है।

घटना में किसी बच्चे के घायल होने की पुष्टि हुई है?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पुलिस ने किसी बच्चे के घायल होने की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने आगे क्या कार्रवाई की है?

एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच जारी है।