BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ओडिशा: सैन्य अधिकारी, उसकी मंगेतर की पुलिस ‘प्रताड़ना’ की न्यायिक आयोग ने जांच शुरू की

ओडिशा: सैन्य अधिकारी, उसकी मंगेतर की पुलिस ‘प्रताड़ना’ की न्यायिक आयोग ने जांच शुरू की

ओडिशा: सैन्य अधिकारी, उसकी मंगेतर की पुलिस ‘प्रताड़ना’ की न्यायिक आयोग ने जांच शुरू की
Bhasha
Published: 30 Sept 2024 | 7:42 pmModified: 30 Sept 2024 | 7:42 pm

भुवनेश्वर, 30 सितंबर (भाषा) उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश चित्तरंजन दास के नेतृत्व वाले न्यायिक आयोग ने भुवनेश्वर में पुलिस द्वारा सेना के एक अधिकारी को प्रताड़ित करने और उसकी मंगेतर के यौन उत्पीड़न के आरोपों की सोमवार को जांच शुरू की।

आयोग ने यहां विशेष सर्किट हाउस में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई बी खुरानिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) सत्यव्रत साहू और सूचना एवं जनसंपर्क सचिव संजय सिंह के साथ अपनी पहली बैठक की।

आयोग के सचिव शुभेंदु मोहंती ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘हम सभी हितधारकों से हलफनामे के रूप में बयान मांगेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क सचिव को जल्द से जल्द सार्वजनिक नोटिस प्रकाशित करने के लिए कहा गया है। संबंधित व्यक्ति अगले 21 दिनों में हलफनामा प्रस्तुत कर सकते हैं।’’

उन्होंने बताया कि हलफनामे मिलने के बाद आयोग मामले की आगे की जांच करेगा। उन्होंने बताया कि आयोग ने 15 सितंबर को भरतपुर थाने में हुई घटना की अपराध शाखा द्वारा की जा रही जांच का भी जायजा लिया।

इस बीच, घटना के बाद निलंबित किए गए पुलिस थाने के पांच अधिकारियों ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया।

कथित घटना तब हुई जब सेना के अधिकारी और उनकी मंगेतर रात के समय में भरतपुर पुलिस थाने में ‘रोड रेज’ की शिकायत दर्ज कराने गए थे, जिसमें कथित तौर पर कुछ स्थानीय युवकों ने उन्हें परेशान किया था।

देशभर में आक्रोश के बाद, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग के गठन का आदेश दिया। आयोग को 60 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

भाषा अमित रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ओडिशा: सैन्य अधिकारी, उसकी मंगेतर की पुलिस ‘प्रताड़ना’ की न्यायिक आयोग ने जांच शुरू की

People also search for:Odisha Torture Probe
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू

30 Sept 2026 | 5:24 pm
सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

सत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक

30 Sept 2026 | 5:23 pm
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

30 Sept 2026 | 5:21 pm