Rajendra Dholakia Passed Away: इस सीट से 4 बार के विधायक का निधन, बीजेपी की आंधी में भी बचाई थी पार्टी की साख, राजनीति गलियारों में शोक की लहर

इस सीट से 4 बार के विधायक का निधन, बीजेपी की आंधी में भी बचाई थी पार्टी की साख, Odisha News: BJD MLA Rajendra Dholakia passes away at 68

Rajendra Dholakia Passed Away: इस सीट से 4 बार के विधायक का निधन, बीजेपी की आंधी में भी बचाई थी पार्टी की साख, राजनीति गलियारों में शोक की लहर

MP News। Photo Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: September 8, 2025 / 04:16 pm IST
Published Date: September 8, 2025 3:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बीजद विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
  • वे नुआपाड़ा सीट से चार बार विधायक रहे और नवीन पटनायक सरकार में मंत्री भी रह चुके थे।
  • नके निधन के बाद ओडिशा विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या घटकर 50 रह गई है।

भुवनेश्वर: Rajendra Dholakia Passed Away: बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक राजेंद्र ढोलकिया का सोमवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। 68 वर्षीय ढोलकिया किडनी संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। बीजद के वरिष्ठ नेता ढोलकिया नुआपाड़ा सीट से चार बार विधायक रहे और उन्हें 2004, 2009, 2019 और 2024 में राज्य विधानसभा के लिए चुना गया था। वह 2022 से 2024 तक नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में मंत्री पद पर रहे। ढोलकिया ने 2024 के चुनाव में यह सीट 10,881 मतों के अंतर से जीती थी। उनके निधन के बाद राज्य विधानसभा में बीजद विधायकों की संख्या घटकर 50 रह गई है।

Read More : Chahttisgarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दादागिरी! बंगला घेरने से रोका तो किया पथराव, महिला पुलिसकर्मी घायल, इधर फरसागुड़ा में मंत्री कार्यालय में भी की गई तोड़फोड़ 

सीएम मांझी ने जताया दुख

Rajendra Dholakia Passed Away: विधायक के निधन पर सभी राजनीतिक दलों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और भगवान श्रीजगन्नाथ से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। ओम् शांति।’’

Read More : Chhatarpur Hospital News: इंदौर के बाद छतरपुर अस्पताल में चूहों का आतंक! प्रसूता वार्ड में दहशत, नवजातों की सुरक्षा में माताओं और स्टाफ की उड़ी नींद

पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति- बीजद अध्यक्ष

बीजद अध्यक्ष एवं राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता, विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र ढोलकिया के निधन से गहरा दुख पहुंचा है।’’ बीजद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रहे। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। जनसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उपमुख्यमंत्री के. वी. सिंह देव और प्रवती परिदा ने भी ढोलकिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। पार्टी द्वारा आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने हेतु कुछ पलों का मौन रखा गया।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।