हरियाणा: नूंह के भाजपा नेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप
हरियाणा: नूंह के भाजपा नेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप
गुरुग्राम, 28 सितंबर (भाषा) नूंह के भाजपा नेता और पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जाहिद हुसैन को कथित तौर पर फोन करके पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस-गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया। हुसैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
हुसैन के अनुसार, उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन करने वाले ने खुद को गोदारा गिरोह से जुड़ा बताया और पांच करोड़ रुपये की मांग की।
हुसैन ने कहा, ‘‘करीब एक से डेढ़ मिनट बाद आरोपी ने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन किया और ‘हां या नहीं’ में जवाब देने को कहा। साथ ही धमकी दी कि अगर जल्द रकम का इंतजाम नहीं किया गया तो मुझे मार दिया जाएगा। इसके बाद मैंने नूंह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को मामले की जानकारी दी।’’
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फोन कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। मोबाइल नंबर के जरिये आरोपी के निवास स्थान की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को जल्द ही खोजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’
भाषा अमित आशीष
आशीष

Facebook


