ओडिशा में कोविड-19 के 159 नये मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 159 नये मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 159 नये मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 13, 2022 4:08 pm IST

भुवनेश्वर, 13 सितंबर (भाषा) ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 159 नये मामले सामने आये। इन संक्रमितों में 18 बच्चे भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, इन नये मामलों के साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 13,30,593 हो गए। बीते दिन किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 9,185 पर स्थिर रही।

ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 194 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में इस समय कोविड-19 के 1,767 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 209 मरीज बीमारी से मुक्त हुए। राज्य में अब तक कुल 13,19,588 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

ओडिशा में दैनिक संक्रमण दर 1.38 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 11,542 लोगों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में