ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले, एक व्यक्ति की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले, एक व्यक्ति की मौत

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 275 नये मामले, एक व्यक्ति की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 31, 2022 3:38 pm IST

भुवनेश्वर, 31 अगस्त (भाषा) ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 275 नये मामले सामने आये, जिससे अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13,27,657 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को सामने आए संक्रमण के 275 मामलों में 45 बच्चे शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, बीते दिन एक में कोविड के एक मरीज की मौत हो जाने पर राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 9,176 हो गई। ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 232 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 1,954 मरीज उपचाराधीन हैं। बीते 24 घंटे में 302 मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 13,16,474 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं। वहीं, राज्य में दैनिक संक्रमण दर 1.7 प्रतिशत है।

भाषा फाल्गुनी सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में