ओडिशा में कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आये, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: December 6, 2021 5:43 pm IST

भुवनेश्वर, छह दिसंबर (भाषा) ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 105 नये मामले सामने आये, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,50,354 हो गयी। नये संक्रमितों में 19 बच्चे भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो जाने से प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 8,423 हो गयी है। पुरी में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में अभी 2,205 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,39,673 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 212 मरीज ठीक हुये।

राज्य में 50,267 नमूनों की कोविड-19 जांच बीते 24 घंटे में हुई। संक्रमण की दर 0.21 प्रतिशत है। ओडिशा में अब तक करीब 1.64 करोड़ से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत उमा

उमा


लेखक के बारे में