Sex Racket News Today: रिहायशी इलाके में सजा था जिस्म का बाजार, भारी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री देख उड़े पुलिस के होश, 6 लोग हिरासत में

Ads

Odisha Sex Racket News: रिहायशी इलाके में सजा था जिस्म का बाजार, भारी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री देख उड़े पुलिस के होश, 6 लोग हिरासत में

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 02:59 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 03:00 PM IST

Jija Sali Run Sex Racket. Image Source- IBC24

HIGHLIGHTS
  • सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
  • छह लोग हिरासत में
  • कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद

ओडिशा: Sex Racket News Today देश में सेक्स रैकेट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बड़े शहरों के बाद अब कस्बों और छोटे इलाकों में भी देह व्यापार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। पुलिस लगातार इस गोरखधंधे पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इसके बावजूद यह नेटवर्क नए-नए तरीकों से दोबारा सक्रिय हो जाता है। इसी बीच पुलिस ने ओडिशा के बलांगीर​ में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जिसमें पुलिस ने तीन ग्राहकों, एक दलाल और मकान मालिक सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है।

दो महिलाओं को कराया गया मुक्त

Odisha Sex Racket News मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में बाहरी महिलाओं को लाकर अवैध देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार देर रात सुदपड़ा गैस गोदाम लेन स्थित रेलवे गेट के पास एक दो-मंजिला मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को मुक्त कराया। जिसमें एक महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और दूसरी ओडिशा के अनुगुल जिले की है।

महिला मकान मालिक के संरक्षण हो रहा था संचालित

बताया जा रहा है कि यहां पिछले कई दिनों से महिला मकान मालिक के संरक्षण में यह रैकेट संचालित हो रहा था। जिसके बाद पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। तब जाकर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस छह लोगों को हिरासत में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े:-

सेक्स रैकेट कहाँ पकड़ा गया?

यह रैकेट बलांगीर जिले के सुदपड़ा गैस गोदाम लेन स्थित रेलवे गेट के पास एक दो-मंजिला मकान में पकड़ा गया।

कितने लोग हिरासत में लिए गए?

पुलिस ने तीन ग्राहकों, एक दलाल और मकान मालिक सहित कुल छह लोगों को हिरासत में लिया।

कितनी महिलाओं को मुक्त कराया गया?

पुलिस ने दो महिलाओं को मुक्त कराया, जिनमें से एक पश्चिम बंगाल और दूसरी ओडिशा के अनुगुल जिले की रहने वाली है।