ओडिशा: मलकानगिरि में पैंगोलिन की खाल के साथ छह लोग गिरफ्तार
ओडिशा: मलकानगिरि में पैंगोलिन की खाल के साथ छह लोग गिरफ्तार
मलकानगिरि, 13 सितंबर (भाषा) ओडिशा के मलकानगिरि जिले में पैंगोलिन की 352 खाल जब्त करके छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मलकानगिरि के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) साई किरण डीएन ने बताया कि इन लोगों को शनिवार को पद्मागिरि-पांड्रीपानी मार्ग पर पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि बरामद खाल का वजन करीब दो किलोग्राम है और इसके अलावा, इन्हें ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है।
पैंगोलिन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजाति है। इसका शिकार, इसे रखने और इसके अंगों का कारोबार करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
अधिकारी ने बताया कि पैंगोलिन की खाल के स्रोत का पता लगाने और वन्यजीव तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र अमित
अमित

Facebook


