ओडिशा: आठ शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर, 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बौध रहा सबसे गर्म स्थान

Ads

ओडिशा: आठ शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर, 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बौध रहा सबसे गर्म स्थान

  •  
  • Publish Date - March 30, 2025 / 09:29 PM IST,
    Updated On - March 30, 2025 / 09:29 PM IST

भुवनेश्वर, 30 मार्च (भाषा) ओडिशा के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी है और रविवार को आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

पश्चिमी ओडिशा का बौध शहर 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, झारसुगुड़ा में दिन का तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि संबलपुर में यह 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पश्चिमी ओडिशा के हीराकुड, बोलांगीर और टिटलागढ़ कस्बों में भी रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन में बताया गया कि सुंदरगढ़ और भवानीपटना में अधिकतम तापमान क्रमशः 40.3 डिग्री व 40.8 डिग्री दर्ज किया गया।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस और कटक में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा में दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश