ओडिशा में भुवनेश्वर के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

ओडिशा में भुवनेश्वर के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

ओडिशा में भुवनेश्वर के निकट ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
Modified Date: March 7, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: March 7, 2026 1:53 pm IST

भुवनेश्वर, सात मार्च (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में शनिवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना आज सुबह पाहाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत अनंतपुर चौराहे के निकट हुई।

इसने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों लोग भुवनेश्वर से नियाली की ओर जा रहे थे।

भाषा

प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में