नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बालासोर जिले में शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ।
अधिकारी ने शनिवार अपराह्न दो बजे तक उपलब्ध रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हादसे में 288 लोगों की मौत हुई है।
उन्होंने कहा कि हादसे में 803 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से 56 को गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में लगभग दो हजार लोग सवार थे।
भाषा
देवेंद्र दिलीप
दिलीप